Breaking News

अधिवक्ताओं ने काला कोट पहनने की अनिवार्यता से छूट की मांग की

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। इस भीषण गर्मी से आमजन ही नहीं, अधिवक्ता वर्ग भी अत्यधिक परेशान हैं।
इसी क्रम में जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने मई और जून माह के दौरान अधिवक्ताओं को काला कोट पहनने की अनिवार्यता से छूट देने की मांग की है।
राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर की बैठक एसोसिएशन अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। महासचिव शिवलाल बरवड़ ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान में जोधपुर समेत पश्चिमी राजस्थान में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है।

No comments