Breaking News

झुंझुनूं और हनुमानगढ़ एसपी एपीओ, दोनों अधिकारी डीआईजी बन चुके

राजस्थान सरकार ने झुंझुनूं और हनुमानगढ़ के एसपी को हटाकर एपीओ कर दिया है। कार्मिक विभाग ने झुंझुनूं एसपी शरद चौधरी और हनुमानगढ़ एसपी अरशद अली को एपीओ करने के आदेश जारी किए हैं। दोनों जिलों में एसपी के पद पर किसी अफसर को पोस्टिंग नहीं दी गई है।
अरशद अली और शरद चौधरी दोनों जनवरी में प्रमोट होकर डीआईजी बन चुके थे। लेकिन, प्रमोशन के बाद एसपी की पोस्ट पर काम कर रहे थे। दोनों जिलों को लेकर पिछले दिनों कई तरह की शिकायतों की चर्चा थीं। दोनों अफसरों को एपीओ करने के पीछे शिकायतों को कारण बताया जा रहा है।

No comments