Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की तिरंगा यात्रा

भाजपा आज देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। बुधवार सुबह लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ, देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और ओडिशा के भुवनेश्वर में सीएम मोहन चरण माझी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
इस दौरान सीएम योगी ने कहा,'हमारी तीनों सेनाओं के जवानों ने जिस तरह से पाकिस्तान को जवाब दिया, पूरे विश्व ने उनके साहस का लोहा माना है। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि अगर कोई भारत को छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नही।Ó
23 मई तक चलने वाली 10 दिवसीय तिरंगा यात्रा की शुरुआत मंगलवार को की गई थी। इस दौरान दिल्ली में कर्तव्य पथ पर यात्रा निकाली गई। इसमें दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, भाजपा नेता तरूण चुघ और राज्य सरकार के सभी मंत्री शामिल हुए।

No comments