Breaking News

हरियाणवी सिंगर का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन

7.61 लाख फॉलोअर्स थे; बोले- मेरठ-ग्वालियर के कॉन्सर्ट भी बैन कराए, मेरे साथ गलत हो रहा
मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के गानों के बाद, अब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में बैन कर दिया गया है। मासूम शर्मा फैन पेज के नाम से बनाए इस अकाउंट में उनके साढ़े 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होते ही सिंगर मासूम शर्मा का गुस्सा फूट पड़ा।
मासूम शर्मा ने यह भी कहा कि उनके क्क के मेरठ और मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भी कॉन्सर्ट बैन कराए गए हैं। बता दें कि कुछ समय पहले सरकार ने हिंसा और गन कल्चर को बढ़ावा देने की बात कहते हुए मासूम शर्मा के 10 गाने बैन कर दिए थे।

No comments