Breaking News

एसीबी ने रात भर खंगाला तहसीलदार का मकान

कोटा जिले की चेचट तहसील का तहसीलदार भरत यादव को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में पकड़े जाने के बाद अलवर शहर में अंशल टाउन में उनके घर पर रात भर सर्च चला है। यहां से काफी दस्तावेज जब्त किए हैं। जिनकी जांच के बाद एसीबी खुलासा करेगी।
कोटा एसीबी की टीम ने होमगार्ड दिनेश कुमार को रिश्वत लेते पकड़ा और फिर तहसीलदार को भी गिरफ्तार कर लिया।
परिवादी ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसने अपनी जमीन का औद्योगिक कन्वर्जन करवाने के लिए चेचट तहसील और रामगंजमंडी एसडीएम कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन किया था। प्रक्रिया को जानबूझकर लंबित रखा गया और तहसीलदार भरत यादव ने 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

No comments