Breaking News

भारत-पाक सीजफायर के बाद भी राजस्थान के 10 जिले सेंसिटिव

भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों हुए तनाव की स्थिति को देखते हुए गृह मंत्रालय ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। इन आदेशों के तहत सरकार ने सीमावर्ती जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, जोधपुर के अलावा जयपुर, अलवर, भरतपुर, कोटा और अजमेर को भी हवाई हमलों के नजरिए से सेंसिटिव माना है। इन जिलों में प्रमुख स्थानों पर इलेक्ट्रिक सायरन लगाने के निर्देश दिए हैं। जो सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम से ऑपरेट होंगे।
इसी तरह सीमावर्ती जिलों और जयपुर में बने एयरफोर्स स्टेशनों को सिविल डिफेंस कंट्रोल सेंटर्स से हॉटलाइन के जरिए भी कनेक्ट करने के लिए कहा है। इससे हवाई हमलों के संबंध में तुरंत चेतावनी मिल सके।

No comments