जयपुर एयरपोर्ट पर रद्द हुई 4 फ्लाइट,सीजफायर के बाद भी शुरू नहीं हुई
देश के तमाम एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन सुचारू रूप से शुरू हो गया है। वहीं, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट शेड्यूल पूरी तरह से गड़बड़ाया हुआ है। बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और पुणे की चार फ्लाइट आखिरी वक्त पर रद्द हो गई। इसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ा।
दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच सीज फायर के ऐलान के बाद जहां देश के 32 एयरपोर्ट पर फ्लाइट का संचालन 13 मई से शुरू हो गया है। बावजूद इसके जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली स्पाइस जेट एयरलाइंस की तीन फ्लाइट बुधवार को भी रद्द कर दी गई है। इसकी वजह से चंडीगढ़ जाने वाले पैसेंजर को परेशान होना पड़ा।

No comments