Breaking News

राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में आज भी नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

राजस्थान के बॉर्डर वाले जिलों बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर में रविवार रात ब्लैकआउट के बाद सोमवार सुबह सडक़ों पर चहल-पहल है। चाय की थडिय़ों पर सामान्य दिनों की तरह लोग चर्चा में व्यस्त देखे गए। एहतियातन आज भी जोधपुर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, बीकानेर सहित बॉर्डर के जिलों में स्कूल-कॉलेज, कोचिंग बंद हैं। वहीं जोधपुर, जैसलमेर, किशनगढ़, बीकानेर एयरपोर्ट 15 मई तक के लिए बंद हैं। किसी भी तरह के फ्लाइट का संचालन नहीं हो रहा है।

No comments