Breaking News

भारत-पाक सीजफायर के बाद 2200 अंक चढ़ा सेंसेक्स

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद शेयर बाजार में आज बड़ी तेजी है। सेंसेक्स 2200 अंक चढकऱ 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 700 अंक की तेजी है। ये 24,700 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी है। अडाणी पोट्र्स, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक सहित 17 शेयर्स 4.5 प्रतिशत तक ऊपर हैं। जबकि अकेला सनफार्मा 5.5 फीसदी गिरा है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में तेजी है। सेक्टोरल इंडाइसेज में रियल्टी में 4.71, मेटल में 3.40 और सरकारी बैंकों में 2.88 प्रतिशत की तेजी है।

No comments