Breaking News

सीजफायर के बाद राजकोट, चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट खुले

सभी 32 एयरपोट्र्स खोलने की तैयारी; 9 से 15 मई तक एयरलाइन सेवाएं सस्पेंड थीं
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के तीसरे दिन सोमवार को राजकोट, चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट खुल गए हैं। एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से बुकिंग शुरू होने के बाद इन एयरपोट्र्स पर उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
सिविल एविएशन अथॉरिटी धीरे-धीरे अब सभी 32 एयरपोट्र्स खोलने की तैयारी में है। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के कारण 9 राज्यों के 32 एयरपोट्र्स 9 से 15 मई तक बंद कर दिए गए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एयरपोट्र्स शुरू करने के बारे में औपचारिक घोषणा जल्द हो सकती है।

No comments