जयपुर-आगरा रोड पर प्राइवेट बस ने ऑटो को मारी टक्कर, दो मरे
जयपुर शहर से आगरा रोड पर टनल से निकलने के बाद 12 किलोमीटर दूर पुरानी चुंगी के पास एक प्राइवेट बस ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए। घायलों का इलाज जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में चल रहा है। बस ईदगाह (जयपुर) से बरेली उत्तर प्रदेश जा रही थी। घटना जामडोली थाना इलाके में पुरानी चूंगी के पास रविवार रात 11.30 बजे हुई।
जामडोली थाना इंचार्ज सतीश भारद्वाज ने बताया कि गलता गेट थाना इलाके में ईदगाह क्षेत्र से एक प्राइवेट बस रात 11 बजे बरेली जाने के लिए निकली थी।
जामडोली थाना इंचार्ज सतीश भारद्वाज ने बताया कि गलता गेट थाना इलाके में ईदगाह क्षेत्र से एक प्राइवेट बस रात 11 बजे बरेली जाने के लिए निकली थी।

No comments