राजस्थान में 25 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, 1 जुलाई से पौधारोपण अभियान शुरू
जयपुर। आगामी मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने प्रदेशभर में सघन पौधारोपण अभियान शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
मंत्री दिलावर ने बताया कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर पिछले वर्ष जहां 7 करोड़ पौधे लगाए गए थे, वहीं इस वर्ष 25 करोड़ पौधों को धरती पर उतारने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा, यदि मन बनाओगे तो हर काम संभव है। इस बार भी पूरी निष्ठा से मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन किया जाएगा।

No comments