Breaking News

प्रॉपर्टी डीलर को पिता-पुत्र ने मारपीट कर घायल किया

श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी में स्थित रिद्धि सिद्धि कॉलोनी 8 में एक मकान का सौदा  करवाने पर  दलाली के बकाया रुपए लेने के लिए गए प्रॉपर्टी डीलर को मारपीट कर घायल कर देने का एक मामला सामने आया है।
पुरानी आबादी पुलिस के मुताबिक इंद्रमोहन चावला द्वारा जिला अस्पताल में घायल हालत में बयान दिए गए हैं, जिसके आधार पर मोहनलाल सोनी और उसके पुत्र हिमांशु के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments