50 लाख की हेरोइन और 18 किलो डोडा पोस्त जब्त
हनुमानगढ़। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए हेरोइन और डोडा पोस्त जब्त किया है। जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपए आंकी गई है।
पहली कार्रवाई में हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने बस अड्डा आदर्शनगर मेगा हाईवे पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी राजब अली के पास से 100 ग्राम हेरोइन और 35 हजार 530 रुपए नकद बरामद किए गए। राजब अली लाखुवाली का रहने वाला है। जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपए आंकी गई है।
दूसरी कार्रवाई में पुलिस थाना पल्लू की टीम ने सरदारशहर-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर एक नाबालिग को 18 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा, छिलका के साथ पकड़ा। थानाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है।

No comments