Breaking News

अटारी बॉर्डर से भारी मात्रा में हैरोइन तस्करी श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में सप्लाई किए जाने का भंडाफोड़

श्रीगंगानगर। पंजाब के अटारी बॉर्डर से भारी मात्रा में हैरोइन लाकर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वाले तस्करों को सप्लाई किए जाने के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।
श्रीगंगानगर में सदर थाना अंतर्गत सरकारी मेडिकल कॉलेज के पीछे वाली गली में मंगलवार देर रात को पुलिस की एक टीम ने कार में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 300 ग्राम हैरोइन 1लाख 54 हजार  की ड्रग मनी और वजन करने के लिए कंप्यूटर कांटा मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना के कार्यवाहक प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने गश्त के दौरान राजेंद्र कुम्हार और सुरेंद्र कुमार उर्फ  सोनू जाट को गिरफ्तार किया।

No comments