बालाजी धाम के वार्षिक उत्सव पर चौकी 3 जून को
पदमपुर कस्बे के वार्ड 22 में स्थत बालाजी धाम के 15 वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर 3 जून को रात्रि 9 बजे से प्रभु इच्छा तक चौकी लगाई जाएगी। अध्यक्ष जितेंद्र राणा व कृष्ण जलंधरा ने बताया कि चौकी में ज्योति प्रिंस शर्मा व कमल अनेजा बालाजी का गुणगान करेंगे। अगले दिन 4 जून को सुबह सवा आठ बजे हवन होगा। इसके बाद अटूट लंगर बरताया जायेगा। श्री बालाजी धाम सेवा समिति ने इस आयोजन में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओ से भाग लेने की अपील की है।

No comments