Breaking News

टांटिया यूनिवर्सिटी कैंपस में परिंडे लगाए

श्रीगंगानगर के टांटिया यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरमैन डॉ.मोहित टांटिया के निर्देशन में चल रहे 'दाना-पानीÓ अभियान के अंतर्गत यूनिवर्सिटी कैंपस में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। मिशन ऑफ होप एंड इंटिग्रिटी टुगेदर सोसायटी के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट संदीप भांभू, स्काउटर वीरेंद्र गोदारा, यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी इंचार्ज कैप्टन रामकिशन यादव, शारीरिक शिक्षा संकाय के योग विभाग के विद्यार्थियों तथा स्काउट व एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। विद्यार्थियों को इन परिंडों की सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है।

No comments