धूमधाम से मनाई अरूट महाराज की जयंती
गजसिंहपुर में श्री अरोड़वंश समाज के आदि प्रवर्तक अरूट महाराज की जयंती शुक्रवार को कस्बे में श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाई गई। श्री अरोड़वंश सभा, गजसिंहपुर ने इस विशेष दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 11 बजे अरूट जी महाराज के पूजन से हुई। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे एसबीआई बैंक के पास छबील लगाई गई, जिसमें श्री अरोड़वंश हनुमान मंदिर के सेवादारों ने राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को ठंडा जल व प्रसाद वितरित किया।

No comments