Breaking News

गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में कीर्तन दीवान सजाया

श्रीगंगानगर में सिख कौम के पांचवें गुरु साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिहाड़े के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह जी ब्लॉक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में विशेष कीर्तन दीवान सजाया गया। इस अवसर पर माता गुजरी स्त्री सत्संग सभा ने पिछले चालीस दिन से गुरुद्वारे में किए जा रहे सुखमनी साहिब के पाठ को विराम दिया गया। उसके उपरांत कीर्तन दीवान सजाया गया जिसमें हुजूरी रागी जत्था भाई हरविंदर सिंह हीरा ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर गुरुद्वारे के सामने सेवादारों ने ठंडे शरबत की छबील लगाई।

No comments