विधायक पटेल का एक और फर्जीवाड़ा,घर के लिए फर्जी शादी दिखाई
बागीदौरा से बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल 20 लाख की रिश्वतकांड मामले में जेल में हैं, लेकिन उनके रोज नए कारनामे सामने आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पड़ताल में खुलासा हुआ है कि पटेल के पिता जवाहर लाल सरकारी शिक्षक थे, फिर भी जयकृष्ण ने 2018 में पीएम आवास योजना में 1.20 लाख का भुगतान उठा लिया। इसके लिए पटेल ने राशन कार्ड में फर्जी तरीके से डिंपल नाम की महिला को खुद की पत्नी होना दिखाया जबकि विधानसभा चुनाव-23 और उप-चुनाव 24 के शपथ पत्र में उन्होंने खुद को अविवाहित बताया था। खास बात यह है कि जयकृष्ण के पिता जवाहर लाल का पक्का पुस्तैनी मकान है।

No comments