भीलवाड़ा में मसानिया भैरवनाथ का बर्फीला शृंगार
भीलवाड़ा में भीषण गर्मी और नौ तपे के पहले ही दिन भक्तों के साथ-साथ भगवान को भी गर्मी से बचाने के लिए तरह-तरह के जतन किए गए हैं। भीलवाड़ा में पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित मसानिया भैरवनाथ को गर्मी से बचाने के लिए बर्फ अर्पण की गई है। करीब 2100 किलो बर्फ से बाबा अमरनाथ की तर्ज पर मसानिया भैरवनाथ का शृंगार किया गया है।मसानिया भैरवनाथ के बाबा अमरनाथ स्वरूप को देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर प्रांगण में पहुंच दर्शन कर रहे हैं।

No comments