10वीं-12वीं के सीबीएसई छात्रों की कंपार्टमेंट परीक्षा 16 जुलाई से
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 16 जुलाई 2025 से शुरू होंगी। बोर्ड जल्द ही विषयवार कार्यक्रम (डेटशीट) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। इस वर्ष, कक्षा 10वीं के 1,41,353 और कक्षा 12वीं के 1,29,095 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट परीक्षा की श्रेणी में रखा गया है। यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए दूसरा मौका होती है, जो मुख्य परीक्षा में किसी एक या अधिक विषयों में असफल हो गए थे।

No comments