जोधपुर शहर में 27 को नहीं होगी जलापूर्ति,28-29 मई को बदलेगा सप्लाई शेड्यूल
जोधपुर में गर्मी के मौसम में जल भंडारण एवं शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाइप लाइनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई की जाएगी। इसलिए 27 मई को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बन्द रहेगी। शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 27 मई को होने वाली जलापूर्ति 28 और 28 मई को होने वाली जलापूर्ति 29 मई को की जाएगी। पीएचईडी जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड व तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र क्षेत्रों में 27 मई को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी।

No comments