Breaking News

प्री डीएलएड एक जून को, प्रवेश पत्र जारी

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा की ओर से आयोजित प्री-डीएलएड परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 1 जून 2025 को प्रदेशभर में आयोजित की जाएगी, जिसमें 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। राज्य के 41 जिलों में 820 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी।

No comments