खाटूश्यामजी जा रहीं रोडवेज बस ट्रक से टकराई, महिला की मौत
झालावाड़ में रात में एक रोडवेज बस ओवरटेक करते समय ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद बस में बैठे यात्रियों मे चीख पुकार मच गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई और 12 यात्री गंंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। रोडवेज बस झालावाड़ डिपो से करीब 20 यात्रियों को लेकर खाटू श्याम जी के लिए रवाना हुई थी। जमुनिया के पास बस एक ट्रक को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ।

No comments