Breaking News

खाटूश्यामजी में होटल में चल रहा था सट्टे का रैकेट

सीकर की खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने इलाके में एक होटल पर दबिश देकर ऑनलाइन सट्टा रैकेट के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 2 लैपटॉप और 12 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है। थानाधिकारी पवन कुमार चौबे के अनुसार पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर दांतारामगढ़ रोड स्थित श्रीधाम धर्मशाला के पास रुकमणि पैलेस होटल पर दबिश दी। जहां से चार आरोपी अनीश कुमार सैनी निवासी सिंघाना, मनोज जाट निवासी कंवरपुरा खंडेला, देवीलाल जाट निवासी गोविंदपुरा और विवेक शर्मा निवासी लोहागढ़, भरतपुर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 2 लैपटॉप,12 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

No comments