Breaking News

अमित शाह जयपुर आ सकते हैं: सहकार सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन,

किसानों को दिन में बिजली देने के लिए बनेगी डीपीआर
जयपुर। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह अगले माह जयपुर आ सकते हैं। वे जयपुर में प्रस्तावित सहकार सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को दिल्ली में उनसे मुलाकात कर आमंत्रित किया।
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया है। इसके तहत केन्द्र ने राज्यों को सहकारिता में 54 टास्क दिए हैं। इसी के तहत प्रदेश में सहकार सम्मेलन आयोजित होना है।

No comments