Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना के लोन से मकान नहीं बनने पर महिला के विरुद्ध मुकदमा

केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के गांव जोधेवाला में एक महिला पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली राशि से आवास नहीं बनाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार जोधेवाला की रोशनीदेवी को  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022- 23 में 60 हजार रुपए की दो किश्तें खाते में मिली थीं। पहली किस्त 15 हजार रुपए 4 फरवरी 2022 और दूसरी किस्त 45 हजार रुपए 26 मार्च 2023 को मिली। मुकदमे के अनुसार अभी तक रोशनी देवी द्वारा मकान नहीं बनाया गया है।

No comments