सीजफायर होते ही भूमिगत बंकर बनाने का काम रोका
भारत-पाकिस्तन तनाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले के लिए आपात स्थिति के लिए 5 करोड रुपए की राशि मंजूर की थी। इस राशि से फौरन ही श्रीगंगानगर जिले के सभी पुलिस थानों पर पुलिस लाइन में पक्के भूमिगत बंकर बनाने तथा अति आधुनिक सायरन लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। मगर चार दिन बाद जैसे ही भारत- पाकिस्तान में सीजफायर पर सहमति हुई, बंकर बनाने का काम रोक दिया गया।
मगर तब तक कुछ थानों में कार्य शुरू हो चुका था। लिहाजा अब इन थानों में निर्माणाधीन बंकर को पूर्ण करने का काम चल रहा है। बाकी थानों में बंकर बनाने का निर्णय टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी थानों में सायरन अवश्य लगा दिए जाएंगे।

No comments