Breaking News

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजी घायल

श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़- अनूपगढ़ स्टेट हाईवे  पर श्रीविजयनगर थाना क्षेत्र में चक 13 जीबी में बस अड्डा के समीप शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि उसकी भतीजी घायल हो गई।
श्रीविजयनगर पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मंगतूराम नायक के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल हुई उसकी भतीजी संतोष को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर के लिए रेफर कर दिया गया।

No comments