Breaking News

जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु किन्नू स्क्वैश लांच, देसी गाय आधारित कृषि अपनाने का आग्रह

श्रीगंगानगर में आत्मा योजना के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय कृषक-वैज्ञानिक संवाद के समापन पर प्रगतिशील किसान संजय पेड़ीवाल ने किसानों को जैविक खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होंने देसी गाय के गोबर व गोमूत्र को कृषि में उपयोगी बताते हुए कहा कि अमेरिकी नस्ल की गाय का उपयोग खेती में उपयुक्त नहीं है।
समारोह में जैविक 'किन्नू स्क्वैशÓ को कृषि उपनिदेशक डॉ. विनोद सिंह गौतम, बागवानी उपनिदेशक प्रीति गर्ग और अन्य वैज्ञानिकों ने लॉन्च किया। इसे विटामिन-सी से भरपूर और स्वास्थ्यवर्धक बताया गया। पेड़ीवाल ने मोरिंगा पाउडर, सोना मोती गेहूं का दलिया, पीली सरसों का जैविक तेल, अमरूद का जूस, जलजीरा आदि जैसे जैविक उत्पाद जल्द लांच करने की घोषणा की और किसानों को उत्पादों के व्यवसायीकरण हेतु प्रेरित किया।

No comments