अति. जिला सेशन न्यायाधीश ने किया अपना घर आश्रम का निरीक्षण
अपना घर आश्रम, पठानवाला, श्रीगंगानगर का मंगलवार को अतिरिक्त जिला सेशन न्यायाधीश एवं जिला विधिक चेतना समिति सचिव मुनेश चन्द्र यादव ने निरीक्षण किया। अपना घर आश्रम पहुंचने पर अध्यक्ष राजेंद्र लोहिया तथा कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र बिश्नोई, इंजि. अर्जुन वधवा, अशोक गर्ग व सुरेन्द्र नागौरी ने पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
इस मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र लोहिया ने उन्हें पीने के पानी की गंभीर समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि आश्रम पेयजल के लिए टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। न्यायाधीश ने समस्या का निराकरण करवाने का आश्वासन दिया।

No comments