अब इंदिरा कॉलोनी में चोरी हुई कार
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में भी एक चौपाहिया वाहन रात्रि को चोरी हो गया। जवाहरनगर थाने में इंदिरा कॉलोनी निवासी जसप्रीतसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 24-25 मई की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर खड़ी कार चोरी कर लेगा। उनको सुबह उठने पर कार चोरी होने का पता चला। सूचना देने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया जा रहा है। पिछले हफ्ते कोतवाली थाना इलाके में वकीलों वाली डिग्गी के समीप एक किरयाना की दुकान के संचालक गौरव अग्रवाल की भी कर रात्रि के समय चोरी हो गई थी।

No comments