Breaking News

हनुमान मूर्ति के निकट खड़े टेंपो में गाडी की टक्कर लगने से चालक गंभीर घायल




श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ मार्ग पर हनुमान मूर्ति चौराहा के समीप पर रविवार दोपहर को सवारियां लेने के लिए खड़े एक टेंपो में एक गाडी ने टक्कर मार दी, जिससे टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि कैंटर का एक टायर टेंपो चालक के एक पैर के ऊपर से निकल गया। गंभीर घायल हुए टेंपो चालक को बीकानेर रैफर किया गया है। सदर थाना पुलिस के मुताबिक सीमा देवी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर गाडी चालक पर लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments