युवती ने सोशल मीडिया के फर्जी पंडितों पर 18 लाख रुपए गंवा दिए
मध्य प्रदेश के जबलपुर की निवासी उच्च शिक्षित एक युवती अपने अच्छे भविष्य और शादी के लिए सोशल मीडिया के फर्जी पंडितों के चक्कर में पड़कर 18 लाख से अधिक की राशि गंवा बैठी। पीडि़ता द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर श्रीगंगानगर सदर थाना में चार तथाकथित पंडितो और ज्योतिषों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपी राजस्थान के झुंझुनू इलाके के निवासी बताए जाते हैं, जिनकी पुलिस ने पूरी पड़ताल कर ली है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास प्रारंभ हो गए हैं।
सदर थाना प्रभारी सीआई सुभाषचंद्र ने बताया कि जबलपुर जिले में गोरा बाजार कैंट बिलहारी थाना अंतर्गत एपीआर कॉलोनी निवासी गरिमा जोशी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पंडित वासुदेव शास्त्री, गौतम शास्त्री, नरेंद्र आचार्य तथा मनीष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments