Breaking News

स्टडी वीजा नहीं लगने पर इमीग्रेशन एजेंटों ने 21 लाख वापस किये, बकाया 11 लाख नहीं देने पर केस दर्ज

चचरे बहन- भाई को स्टडी वीजा से ऑस्ट्रेलिया नहीं भिजवाने पर इमीग्रेशन एजेंटों ने  32 लाख रुपए में से लगभग 21 लाख रुपए वापस कर दिए। बकाया 11 लाख से अधिक की राशि नहीं देने पर उनके विरुद्ध धोखाधड़ी वह जालसाजी का मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ पुलिस के अनुसार चक 4-एच छोटी निवासी इकबाल सिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर गुरविंदरसिंह बराड़ और गुरलाल सिंह बराड़ विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी जांच थाना प्रभारी मलकीतसिंह कर रहे हैं।

No comments