तूड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉल पलटने से चालक की मौत
पंजाब के निकटवर्ती अबोहर उप मंडल के बल्लुआना कस्बे के समीप रविवार दोपहर तूडी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से उसका चालक नीचे दब गया। चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान श्रीगंगानगर जिले के चक 1- एमएसडी निवासी हेमंत के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार हेमंत दोपहर को बल्लुआना के नजदीक एक खेत से ट्रैक्टर ट्राली में तूड़ी भरकर रवाना हुआ था। वह जैसे ही खेत की तरफ से मेन रोड पर आ रहा था, तभी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। खंंभे की तारों में स्पार्किंग होने लगी तो हेमंत को आशंका हुई कि कहीं ट्रैक्टर ट्राली में करंट न फैल जाए। वह चलते ट्रैक्टर से कूद गया। तभी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, जिसके वह नीचे दब गया।

No comments