आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल जारी, 17 मई से होंगे मैच
आईपीएल 2025 17 मई से फिर शुरू होगा। 6 वेन्यू पर लीग स्टेज के बचे हुए 13 मैच होंगे। प्लेऑफ स्टेज 29 मई से खेला जाएगा, 3 जून को फाइनल होगा। बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह जानकारी दी। पाकिस्तान के साथ तनाव के कारण 9 मई को आईपीएल सस्पेंड करना पड़ा था। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को रोकते हुए कहा था कि देश इस समय युद्ध की स्थिति में है। ऐसे में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ठीक नहीं।

No comments