Breaking News

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी:अजमेर रीजन में 90.40 स्टूडेंट पास, इस बार सवा लाख स्टूडेंट्स एग्जाम में बैठे थे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अजमेर रीजन में 90.40 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं।
अजमेर रीजन में राजस्थान के साथ गुजरात स्टेट शामिल हैं। देश भर में 16 रीजन है और इसमें करीब 44 लाख स्टूडेंट्स शामिल हैं।12वीं में 1 लाख 30 हजार स्टूडेंट्स हैं।
सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक हुई थी। बता दें कि पिछले साल 12वीं में अजमेर रीजन का रिजल्ट 89.53प्रतिशत और देश भर में अजमेर का 10वां स्थान रहा। 10वीं में अजमेर रीजन का रिजल्ट 97.10प्रतिशत व देश भर में अजमेर का पांचवां स्थान रहा। पिछले साल राजस्थान का 12वीं में 88.73 (देश में 26वां) और 10वीं का 96.84 (देश में 12वां) प्रतिशत रहा। अब जल्द ही सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आएगा।

No comments