Breaking News

श्रीगंगानगर में शाक्य समाज ने विश्व शांति की कामना के साथ मनाई बुद्ध पूर्णिमा

श्रीगंगानगर। शाक्य महासभा समिति श्रीगंगानगर और अखिल भारतीय शाक्य महासभा के संयुक्त तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा समारोह का आयोजन शाक्यमुनि गौतम बुद्ध चौक, मिनी सचिवालय श्रीगंगानगर में किया गया। दीप प्रज्वलन, बुद्ध वंदना, त्रिशरण और पंचशील ग्रहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण से जुड़ी घटनाओं का स्मरण किया। वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामदास ने त्रिशरण और पंचशील के महत्व को समझाया, जबकि अश्विनी शाक्य ने कहा कि आज विश्व को युद्ध नहीं, बुद्ध के मार्गदर्शन की आवश्यकता है। अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह शाक्य ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और अनिल शाक्य ने सभी को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।

No comments