Breaking News

पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों के पोस्टर जारी

सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले में शामिल तीन पाकिस्तानी आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। इन पर 20 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की गई है। वहीं, सोमवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन दिखे थे। एयर डिफेंस सिस्टम ने सांबा और पठानकोट में ड्रोन मार गिराए थे जबकि पंजाब के होशियारपुर में धमाके सुनाई दिए। सोमवार शाम 5 बजे भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ की बैठक में तय किया गया कि दोनों तरफ से एक भी गोली नहीं चलाई जाएगी। दोनों देशों के बीच 10 मई को शाम 5 बजे से सीजफायर लागू हो चुका है।

No comments