Breaking News

विराट कोहली प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले दिन मथुरा के वृंदावन पहुंचे। मंगलवार सुबह उन्होंने केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ रहीं। विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से करीब 15 मिनट एकांतिक वार्तालाप की। दोनों केली कुंज आश्रम में 2 घंटे 20 मिनट रहे। सुबह 7.20 बजे इनोवा कार से पहुंचे। 9.40 बजे वहां से निकले। विराट-अनुष्का कार में मास्क लगाए बैठे थे।
प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जाने के करीब आधे घंटे बाद विराट-अनुष्का लौटे। इस दौरान विराट-अनुष्का ने आश्रम के कामों को देखा-समझा। कोहली का वृंदावन का यह तीसरा दौरा था।

No comments