Breaking News

आईएएस टीना डाबी को भरी मीटिंग में सुननी पड़ी खरी-खरी




राजस्थान के बाड़मेर की जिला कलक्टर और आईएएस टीना डाबी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो जिला परिषद की बैठक का है। बैठक में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी मौजूद हैं। वायरल वीडियो में सांसद और विधायक दोनों कलक्टर टीना डाबी को किसी मसले पर खरी खरी सुना रहे हैं। असल में इलाके एक एसडीएम को बड़ी कंपनियों का मुनीम बनकर काम करने का आरोप लगाया गया। इस आरोप के बाद कलक्टर टीना डाबी असहज नजर आईं। उधर, सीएम तक बात पहुंचते ही आरोपी एसडीएम को एसीओ कर दिया गया।

No comments