देर रात अस्पताल पहुंचे अलवर के पूर्व सांसद:जितेंद्र सिंह को अचानक हुई बेचैनी, सभी जांच रिपोर्ट सामान्य मिलने पर मिली राहत
अलवर के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। रात करीब 1 बजे उन्हें बेचैनी महसूस होने पर तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई।
जानकारी के अनुसार, जितेंद्र सिंह अपने अलवर स्थित निवास फूल बाग में विश्राम कर रहे थे। रात करीब 1 बजे अचानक उन्हें बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद वे अपने निजी सचिव देवेंद्र सिंह के साथ अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने तुरंत उनकी जांच की और आवश्यक टेस्ट कराए।
चिकित्सकों के अनुसार, जितेंद्र सिंह को गैस्ट्रिक की समस्या के कारण बेचैनी हुई थी। उनकी सभी जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गईं। डॉक्टरों ने बताया कि वे किसी तरह की नियमित दवा नहीं लेते हैं और उनकी यह समस्या मामूली थी। करीब एक घंटे के उपचार के बाद वे स्वयं अपने आवास लौट गए।

No comments