Breaking News

अटारी-वाघा बॉर्डर पर आज से फिर शुरू हो रही बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी, पर साथ हैं दो 'बड़े बदलाव




पंजाब में 12 दिनों के बाद अटारी-वाघा सीमा सहित तीन सीमा बिंदुओं पर बीटिंग रिट्रीट समारोह मंगलवार यानी 20 मई को फिर से शुरू होने वाला है। हालांकि पहले दिन सिर्फ मीडियाकर्मियों को ही एंट्री दी जाएगी जबकि बुधवार से यहां आम लोग भी प्रवेश ले सकेंगे।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा है कि पाकिस्तान सीमा के पास पंजाब के तीन स्थानों पर सार्वजनिक रूप से झंडा उतारने की रस्म कल बुधवार से शुरू होगी।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूरÓ के बाद यह रस्म दो सप्ताह तक सार्वजनिक रूप से नहीं हुई।

No comments