Breaking News

फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर सोशल मीडिया पर डाले वीडियो




कोटपुतली जिले के पनियाला थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा खुलेआम की गई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी युवक फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो 6 मार्च के आसपास का बताया जा रहा है। वीडियो में फायरिंग करता नजर आ रहा युवक अशोक रावत है जिसके खिलाफ 27 फरवरी को भी फायरिंग और जानलेवा हमले का मामला पनियाला थाने में दर्ज किया गया था। इसके बावजूद अब तक पुलिस ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। इस लापरवाही के चलते अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

No comments