लखासर का महावीरप्रसाद बिश्नोई हत्याकांड: मुख्य आरोपियों की मददगार युवती समेत दो गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला थाना क्षेत्र के गांव लखासर में रविवार दोपहर को महावीर प्रसाद बिश्नोई को फोन कर घर से बाहर बुलाकर गोलियां मारकर हत्या कर देने की घटना में पुलिस ने फरार तीन मुख्य आरोपियों की मदद करने के आरोप में एक युवती समेत दो को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो बाल अपचारी निरूद्ध किए हैं।
कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर ने बताया कि नवजोत बिश्नोई और मंजू बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया है। अभी तक तीन मुख्य आरोपी- जिनकी पहचान सुमित बिश्नोई, अनुज बिश्नोई और रणवीर नायक के रूप में हुई है, वे पकड़ से बाहर हैं।

No comments