Breaking News

बिजली कटौती से परेशान लोगों ने चहल चौक जीएसएस का किया घेराव, एसई दिए सुधार के निर्देश

श्रीगंगानगर के चक 3 ई छोटी, जवाहरनगर और एसएसबी रोड़ के लोगो  ने सबसे गर्मी के दिनों में घोषित विद्युत कटौती पर आक्रोश जाहिर करते हुए मंगलवार को चहल चौक जीएसएस का भाजपा नेता रजत स्वामी एडवोकेट के नेतृत्व में घेराव किया।
श्री स्वामी ने बताया कि चक 3 ई छोटी, एसएसबी रोड़, जवाहरनगर एरिया, सिहाग हॉस्पिटल के पीछे, राण प्रताप कॉलोनी, शिव कॉलोनी  आदि इलाकों में 5-6 रातों से अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। कई जगह तो  वोल्टेज अचानक कम- ज्यादा होने के कारण  विद्युत उपकरण भी जल गए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि विद्युत आपूर्ति सुचारू नही हुई तो अगली बार प्रोजेक्शन अभियंता के ऑफिस के अंदर धरना लगाएंगे।

No comments