Breaking News

ब्लैकमेल करने के आरोप में कथित संस्था पुलिस सहायता संगठन का कारिंदा गिरफ्तार

हनुमानगढ़ में पुलिस ने एक युवक को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर ने बताया कि हनुमानगढ़ टाउन थाना में सब इंस्पेक्टर सुश्री ज्योति की टीम द्वारा प्रकरण की जांच पड़ताल के दौरान दोषी पाए जाने पर लखबीर सिंह उर्फ लक्खा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जंक्शन निवासी विकास भठेजा द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कृष्णलाल और उसकी पत्नी कवितारानी तथा अन्य के खिलाफ झूठा मुकदमे में फंंसाने की धमकी देकर रूपयों की मांग करने के आरोप में 6 मई को मुकदमा दर्ज किया गया था।

No comments