घटिया खजूर के पौधों को लेकर किसानों में आक्रोश
हनुमानगढ़ जिले में खजूर की बागवानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि उद्यान विभाग की ओर से लगाए गए पौधों की गुणवत्ता को लेकर किसानों में रोष है। किसानों ने विभाग पर घटिया व अनुपयोगी खजूर के पौधे उपलब्ध कराने का आरोप लगाते हुए उद्यान विभाग के उपनिदेशक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मुआवजा व दोषी कंपनी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। किसान सुनील पूनिया ने बताया कि विभाग ने कुछ वर्ष पहले अभियान चलाकर किसानों के खेतों में खजूर की बागवानी करवाई गई थी। आज तक इन पौधों से कोई लाभ नहीं मिला, क्योंकि अधिकतर पौधे खराब निकले हैं।

No comments